नई दिल्ली:पीएम मोदी का संबोधन: कल से देशभर में शुरू होगा GST बचत उत्सव।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 सितम्बर 2025 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कल से देशभर में “GST बचत उत्सव” शुरू होने जा रहा है, जिससे हर परिवार को राहत और खुशी मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस उत्सव का मकसद आम जनता को टैक्स सुधारों का सीधा लाभ देना है। पहले लोग टैक्स के अलग-अलग जाल में उलझे रहते थे, लेकिन अब GST व्यवस्था ने इस बोझ को हल्का कर दिया है।

पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें

GST बचत उत्सव कल से शुरू।“सबका मुंह मीठा होगा, हर परिवार में खुशियां बढ़ेंगी।” पहले टैक्स के अलग-अलग जाल थे, अब टैक्स सुधार से सभी वर्गों को फायदा। “अब आप अपनी मनचाही चीज़ें ज़्यादा आसानी से खरीद पाएंगे।” इस बचत से भारत की ग्रोथ और तेज होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि GST सिर्फ टैक्स सुधार नहीं, बल्कि यह लोगों की क्रय क्षमता और देश की अर्थव्यवस्था दोनों को मजबूती देने का माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि “GST बचत उत्सव” से हर वर्ग को लाभ होगा और आम जनता की जेब में बचत के साथ-साथ बाजार की रौनक भी बढ़ेगी।