प्रयागराज: जनपद के समस्त सम्मानित नागरिको/उद्यमियों को सूचित किया जाता है कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की भागीदारी में मौजूदा सूक्ष्म खाद्य उद्योगों के उन्नयन के लिए वित्तीय, तकनीकी एवं कारोबार सहायता देने के लिए अखिल भारतीय आधार पर ‘‘प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना‘‘ पी0एम0एफ0एम0ई0 प्रारम्भ की गई है। योजनान्तर्गत खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्रों में पुराने उद्योगों को बढ़ावा एवं नये व्यक्तियों को उद्योग के माध्यम से रोजगार में जोड़ने हेतु संचालित की गई है। योजना की पात्रता है कि निजी उद्यमियों हेतु लाभार्थी का योगदान न्यूनतम 10 प्रतिशत होगा और अधिकतम 35 प्रतिशत, अथवा अधिकतम रू0-दस लाख मात्र अनुदान क्रेडिट लिंक कैपिटल सब्सिडी के अनुसार ले सकते है। उक्त योजना के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर लाभार्थियों को हैण्ड होल्ंिडग सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्टेट नोडल एजेन्सी द्वारा जनपदीय रिसोर्स पर्सन (डी0आर0पी0) नियुक्त किए जाने का प्राविधान है। प्रत्येक लाभार्थी को उपलब्ध करायी गयी सहायता के आधार पर (डी0आर0पी0) का भुगतान (रू0-10000/प्रति बैंक ऋण) बैंक से ऋण की स्वीकृति के उपरान्त किया जायेगा। (डी0आर0पी0) नियुक्त होने की अर्हता स्नातक/परास्नातक एवं अनुभव को वरीयता दी जायेगी। सम्बन्धित विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, प्रयागराज से सम्पर्क करें।
(सौरभ श्रीवास्तव)
जिला उद्यान अधिकारी
प्रयागराज।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
