लखनऊ:विजय विश्वास पंथ ने संभाला कमिश्नर लखनऊ मंडल का पदभार।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजय विश्वास पंथ ने आज औपचारिक रूप से लखनऊ मंडल के कमिश्नर का पदभार संभाल लिया। उन्होंने पहले आजमगढ़ और प्रयागराज मंडलों में भी कमिश्नर के रूप में कार्य किया है और लगातार तीन मंडलों में इस पद पर बने रहने का एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है।

इस मौके पर अधिकारीयों और कर्मचारियों ने उन्हें पदभार ग्रहण करते ही बधाई दी और प्रशासनिक कार्यों में उनके अनुभव और कुशल नेतृत्व की सराहना की। विजय विश्वास पंथ की प्रशासनिक कार्यशैली और निरंतरता ने उन्हें इस उच्चतम पद के लिए योग्य और प्रभावशाली उम्मीदवार के रूप में स्थापित किया है। लखनऊ मंडल के तहत अब विकास कार्यों, प्रशासनिक मामलों और जनसुविधाओं के बेहतर क्रियान्वयन में उनकी विशेषज्ञता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।