लखनऊ:आईएएस मोनिका रानी ने संभाला प्रभारी महानिदेशक का कार्यभार

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितम्बर 2025 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मोनिका रानी ने प्रभारी महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर विशेष जोर दिया।

श्रीमती रानी ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाएगा तथा आम जनता को सेवाओं का लाभ समय पर और प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बताते चलें कि मोनिका रानी अपने अब तक के कार्यकाल में ईमानदारी, दृढ़ निर्णय क्षमता और संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण के लिए जानी जाती हैं। उनकी नियुक्ति से विभागीय कार्यों में नई गति और पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है।