लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025। उत्तर प्रदेश शासन ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों के तबादले किए हैं। चिकित्सा अनुभाग-2 से जारी आदेश के मुताबिक तत्काल प्रभाव से इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार तबादले
1. डॉ. नीरज अग्रवाल – वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय मथुरा से स्थानांतरित होकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय मथुरा बने।
2. डॉ. रजनीश सिंह – वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला संयुक्त चिकित्सालय श्रावस्ती से स्थानांतरित होकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला संयुक्त चिकित्सालय श्रावस्ती नियुक्त।
3. डॉ. पीठोलाल – वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला संयुक्त चिकित्सालय अंबेडकरनगर से बने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला संयुक्त चिकित्सालय अंबेडकरनगर।
4. डॉ. एच.डी. द्विवेदी – वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला संयुक्त चिकित्सालय महाराजगंज से बने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला संयुक्त चिकित्सालय महाराजगंज।
5. डॉ. अजय कुमार सिन्हा – वरिष्ठ परामर्शदाता, 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, सिगरा वाराणसी से बने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय सिगरा वाराणसी।
6. डॉ. पारसोष शुक्ला – वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय इटावा से बने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय इटावा।
7. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद – वरिष्ठ परामर्शदाता, वीमेन हॉस्पिटल वीआईएमएचएस लखनऊ से बने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, वीमेन हॉस्पिटल लखनऊ।
8. डॉ. राम राज – वरिष्ठ परामर्शदाता, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही से बने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही।
9. डॉ. मंझू सन्हा – वरिष्ठ परामर्शदाता, एएनएमएम उपचर्या चिकित्सालय कानपुर नगर से बने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, एएनएमएम उपचर्या चिकित्सालय कानपुर नगर।
स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी गति
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इन तबादलों से जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। शासन ने स्पष्ट किया है कि नई जिम्मेदारी संभालते ही अधिकारी अपने-अपने जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुचारु संचालन को प्राथमिकता देंगे।
इन तबादलों से उम्मीद की जा रही है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जनता को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं में और सुधार होगा।
