बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वाधान में प्राथमिक स्तर की जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं ट्रायल महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा में आयोजित की गई।जिसमें बालिका वर्ग में महेवा व बालक वर्ग में जसवन्तनगर की टीम विजयी हुई।प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला व्यायाम शिक्षिका प्रमिला पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।बालिका वर्ग में महेवा व जसवन्तनगर टीम के मध्य फाइनल मैच खेला गया
जिसमें दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई जसवन्तनगर ने 17 व महेवा ने 18 पॉइंट बनाए,महेवा ने 1प्वाइंट से मैच जीतकर विजेता बनी।बालक वर्ग का फाइनल जसवन्तनगर व महेवा के बीच खेला गया जिसमें महेवा ने 15 पॉइंट्स व जसवन्तनगर 26 पॉइंट्स बनाकर विजेता बनी।समापन के अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक गौरव पाठक ने विजेता टीमों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। समस्त प्रतियोगिताएं ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सैफई यतेंद्र यादव की देखरेख में संपन्न हुई।राहुल यादव,मुकेश कुमार,शिवप्रताप,राहुल शाक्य,मुनीश कुमार,इमरान सुल्तान निर्णायक की भूमिका में रहे।इस मौके पर व्यायाम शिक्षक शोएब आलम,योगेंद्र चौधरी,अर्चना चौधरी,राजेश जादौन,एपी यादव,अवधेश सिंह राठौर,शशिभूषण सिंह,मनोज यादव,उदयवीर सिंह,अनुपम कौशल, जेपी यादव,अमित यादव,नृपेंद्र,वेदप्रकाश, मोहित भदौरिया,अजीत कुमार समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
