रायबरेली : हत्या या आत्मा हत्या परिजनों ने लड़की के ऊपर लगाया हत्या का आरोप



लालगंज में दो महीने पहले हुई सूरज नामक युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का आरोप लगाया है। बुधवार, 17 सितंबर 2025 को जब परिजन और ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर इकट्ठा हो रहे थे, तो लालगंज पुलिस ने उन्हें डरा-धमकाकर मौके से हटा दिया।यह घटना 11 जुलाई 2025 की है, जब सूरज पुत्र राम बहादुर का शव पूरे जालिम सिंह मठ, कोतवाली लालगंज क्षेत्र स्थित गांव के बाहर एक बाग में चिलबिल के पेड़ से लटका मिला था। सूरज अपनी बुआ के यहां रहकर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा था।मृतक के पिता राम बहादुर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बेटे की मौत के कुछ दिनों बाद उसके फोन में पूरे जालिम सिंह मठ की रहने वाली एक लड़की शिवानी के साथ कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और कॉल रिकॉर्डिंग मिली हैं। इन सबूतों के आधार पर परिवार का आरोप है कि सूरज की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है।राम बहादुर ने यह भी बताया कि पिछले दो महीने से उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही थी, जिसके कारण वे धरना देने पर मजबूर हुए थे। हालांकि, पुलिस इस मामले को शुरुआत से ही आत्महत्या मानकर चल रही है।पीड़ित पिता ने लालगंज कोतवाली में एक बार फिर लिखित शिकायत दी है। उन्होंने कहा है कि यदि उनके बेटे ने आत्महत्या भी की है, तो यह उसकी प्रेमिका शिवानी और उसके परिजनों के उकसाने पर हुई है। मृतक के पिता ने दोषी लड़की पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।