गाज़ीपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 सितम्बर 2025 भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य (MLC) प्राँशु दत्त द्विवेदी ने आज गाज़ीपुर में पुलिस लाठीचार्ज के दौरान मारे गए भाजपा कार्यकर्ता श्री सियाराम उपाध्याय के परिजनों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और उनका मांगपत्र प्राप्त किया।
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद और निंदनीय है। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और मृतक कार्यकर्ता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। प्राँशु दत्त द्विवेदी ने यह भी कहा कि पार्टी और सरकार कार्यकर्ता के परिवार के साथ खड़ी है तथा परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि न्याय की लड़ाई पूरी ताक़त के साथ लड़ी जाएगी और दोषी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। भाजपा नेता की इस मुलाकात से स्थानीय कार्यकर्ताओं और मृतक कार्यकर्ता के परिवार में कुछ हद तक विश्वास और संबल की भावना देखने को मिली।
