प्रयागराज: सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण 15 सितम्बर को जिला पंचायत सभागार में

निर्वाचक नामावलियों से सम्बन्धित विधिक प्राविधानों, बी०एल०ओ०ऐप, ईआरओ नेट/आई०टी० की विविध गतिविधियों, उनके दायित्व एवं कर्तव्य आदि विषयों पर दिनांक 15 सितम्बर, 2025 को पूर्वान्ह 11ः30 बजे से जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में प्रशिक्षण आयोजित किया गया है, जिसमें समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। जिलाधिकारी ने समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रशिक्षण में नियत समय से 15 मिनट पूर्व उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने एवं प्रशिक्षण उपरान्त आयोजित परीक्षा में प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित किया है।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858