इटावा : कबड्डी में कुईता एवं संतोषपुर पचार ने किया शानदार ?

विकास खण्ड ताखा के पुंजा संकुल की संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं ट्रायल किसान माध्यमिक विद्यालय पुंजा में तथा सरसईनावर संकुल की कंपोजिट विद्यालय कुईता में आयोजित की गई।जिसमें कंपोजिट विद्यालय कुईता एवं कंपोजिट विद्यालय संतोषपुर पचार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बीईओ अनुपम शुक्ला के निर्देशन में पुंजा संकुल की प्रतियोगिता का शुभारंभ किसान माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

जिसमें प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में संतोषपुर पचार विजेता शेखपुर पचार उपविजेता जूनियर स्तर बालिका वर्ग में संतोषपुर पचार विजेता व नगला पंछी उपविजेता प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में शेखपुर पचार विजेता व पुंजा उपविजेता,जूनियर स्तर बालक वर्ग में बनीकेशोपुर विजेता नगला पंछी उपविजेता टीमें रही।वही सरसईनावर संकुल की प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ संकुल शिक्षक अरविंद कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

जिसमें जिसमें कुईता ने शानदार प्रदर्शन कर जूनियर स्तर की बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में विजेता का खिताब अपने नाम किया।समस्त प्रतियोगिताएं ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर के नेतृत्व में संपन्न हुई।मुनीश कुमार, जयनारायन,अजीत सिंह,संदीप सिंह,अरुण कुमार,सुधीर शरण निर्णायक की भूमिकाएं रहे।इस मौके पर मोहम्मद अली,विनोद राजपूत,किशन कुमार,जेपी,सतेंद्र यादव,राघवेंद्र मौर्य,अनीश कुमार,राजवीर सिंह,नौशाद अहमद,विवेक कुमार,दिलीप वर्मा,अनुराग यादव,ज्योति,मनोज कुमारी समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।