सोनू निगम ने साल 1999 में अपने एल्बम ‘मौसम’ की रिकॉर्डिंग के दिनों की अनदेखी तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह संगीतकार रवि पवार और अन्य लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में सभी काफी मौज-मस्ती के साथ गाना रिकॉर्ड कर रहे हैं। अगर सोनू निगम की बात करें, तो वो काफी मासूम लग रहे हैं। पुरानी यादों को ताजा करते हुए गायक ने कैप्शन में लिखा, ‘26 साल पहले बिजुरिया बनाते समय हमें नहीं पता था कि यह गाना समय की कसौटी पर खरा उतरेगा और कैसे? चिल्लाना, सीटियां बजाना, ऐसी बातें कहना जिनकी पिछली कहानियां केवल हम जानते थे। हंसना, नकल करना, सीखना और सबसे बढ़कर लंबे समय तक चलने वाला संगीत बनाना और क्या-क्या। मेरे प्यारे रवि भाई, तरुण भाई और स्वर्गीय अजय भाई, हमने यह सब इतनी सकारात्मकता और मासूमियत के साथ किया। इतनी खूबसूरत यात्रा के लिए भगवान का शुक्रिया। एक बार फिर बिजुरिया का आनंद लें।’ बिजुरिया का ओरिजिनल सॉन्ग रवि पवार द्वारा कंपोज किया गया था, तथा गीत सोनू निगम और अजय झिंगरन द्वारा लिखे गए थे और सोनू निगम ने अपनी आवाज दी थी।
वरुण धवन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘आज देखने वाली सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि 26 साल पहले मैं 12 साल का था और इस गाने ने सचमुच मुझमें अभिनेता बनने की इच्छा जगा दी थी।’
