नई दिल्ली:राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 से सम्मानित हुए उत्तर प्रदेश के गौरवशाली शिक्षक

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितंबर 2025 “राष्ट्रीय शिक्षक दिवस” के पावन अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने देशभर के चुनिंदा शिक्षकों को “राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025” से सम्मानित किया। इस गौरवमयी अवसर पर उत्तर प्रदेश के कई शिक्षकों ने अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों से प्रदेश का मान बढ़ाया।

सम्मानित शिक्षकों में शामिल हैं:

👏 प्रधानाध्यापिका श्रीमती मधुरिमा तिवारी – पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय, रानी कर्णावती, जनपद मीरजापुर

👏 श्री राम लाल सिंह यादव – शिक्षक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, बड़वापुर, जनपद भदोही

👏 प्रो. विभा शर्मा – अंग्रेजी विभाग, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश

इन शिक्षकों को शिक्षा क्षेत्र में नवाचारपूर्ण योगदान, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए अथक प्रयासों और प्रेरणादायी शिक्षण शैली के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है। इन सभी शिक्षकों ने न केवल अपने विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को ऊँचाइयों तक पहुँचाया है, बल्कि समाज में नई पीढ़ी के लिए एक सशक्त आदर्श प्रस्तुत किया है। समूचे उत्तर प्रदेश को अपने इन गौरवशाली शिक्षकों पर गर्व है। उन्हें उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की शुभकामनाएं!