त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण के अन्तर्गत पात्र/अर्ह व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज किये जाने, पंचायत निर्वाचक नामावली में दर्ज किसी मतदाता की प्रविष्टि में संशोधन किये जाने तथा पंचायत निर्वाचक नामावली में दर्ज अपात्र मतदाताओं का नाम नियमानुसार विलोपित किये जाने हेतु दिनांक 07.09.2025 (रविवार) को पूर्वाह्न 10.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक विशेष मतदाता दिवस मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।
इस दिन प्रत्येक बी0एल0ओ0 अपने-अपने मतदान केन्द्र पर पूर्वाह्न 10.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक सुसंगत पंचायत निर्वाचक नामावली, संबंधित क्षेत्र की विधानसभा निर्वाचक नामावली तथा संलग्नक-11 (निर्वाचक गणना पत्रक) लेकर उपस्थित रहेंगे तथा पंचायत निर्वाचक नामावली में दर्ज मकानों में दिनांक 01.01.2025 के अनुसार जिन अर्ह व्यक्तियों की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है अथवा किन्हीं कारणों से उन मकानों में किसी व्यक्ति का नाम छूट गया है, तो नियमानुसार एवं विहित रीति से उनकी प्रविष्टि संलग्नक-11 (निर्वाचक गणना पत्रक) में करेंगे। नये बने मकानों के सन्दर्भ में पंचायत निर्वाचक नामावली में दर्ज दो मकानों के बीच में नया मकान बना है, तो उन्हंे नया मकान नं0 देते हुए यथा 2क, 6क, 6ख, 8क आदि दिनांक 01.01.2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी अर्ह व्यक्तियों का नाम संलग्नक-11 (निर्वाचक गणना पत्रक) में नियमानुसार विहित रीति से दर्ज किया जायेगा। संलग्नक-11 (निर्वाचक गणना पत्रक) में मतदाताओं का नाम परिवर्धित किये जाने हेतु सुसंगत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली के साथ-साथ मान्य पहचान पत्रों का भी संज्ञान लिया जायेगा। संलग्नक-11 (निर्वाचक गणना पत्रक) में किसी मतदाता की प्रविष्टि में संशोधन तथा विलोपन की प्रविष्टि दर्ज किये जाने हेतु भी बी0एल0ओ0 द्वारा नियमानुसार एवं विहित रीति से कार्यवाही की जायेगी। तदुपरांत बी0एल0ओ0 द्वारा परिवर्धन सूची, संशोधन सूची एवं विलोपन सूची तैयार करने के संबंध में नियमानुसार एवं विहित रीति से कार्यवाही की जायेगी।
दिनांक 07.09.2025 (रविवार) विशेष मतदाता दिवस पर सभी समस्त अधिकारी एवं समस्त पर्यवेक्षक पूर्वाह्न 10.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक अपने-अपने क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर बी0एल0ओ0 की उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगे तथा मतदान केन्द्रों के सामने अपनी सेल्फी लेकर उसकी फोटो व्हाट्सएप ग्रुप ‘‘पंचायत नामावली पुनरीक्षण-2025’’ पर प्रेषित करेंगे। उपरोक्त जिन अधिकारियों की मतदान केन्द्र सहित सेल्फी उक्त ग्रुप में प्राप्त नहीं होगी तो यह माना जायेगा कि संबंधित अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्र का भ्रमण नहीं किया गया है तथा इसका प्रतिकूल संज्ञान लिया जायेगा।
अतः उक्त के संबंध में समस्त उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पं0), समस्त तहसीलदार/अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पं0), समस्त खण्ड विकास अधिकारी/समन्वयक अधिकारी एवं समस्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत)/सहायक समन्वयक अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि अपने-अपने बी0एल0ओ0 एवं पर्यवेक्षकों को उपरोक्त के संबंध में अवगत कराते हुए इसका निःशुल्क व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए तद्नुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
