लखनऊ:उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवाओं में तबादले, 13 अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभिन्न जनपदों और निदेशालयों में तैनात 13 अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार कई अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी और उपजिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों को नये पदों पर भेजा गया है।

मुख्य तबादले इस प्रकार हैं:

श्री राम प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), महोबा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है।

कुंवर पंकज, मुख्य राजस्व अधिकारी, प्रयागराज को अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), महोबा नियुक्त किया गया।

नवीन चन्द्र, उप जिलाधिकारी, उन्नाव को अपर जिलाधिकारी (भू-अधिग्रहण), मेरठ भेजा गया।

ज्योति राय, उप निदेशक, पशुपालन निदेशालय, लखनऊ को अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), बलरामपुर बनाया गया।

प्रवीन कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), बलरामपुर को उप निदेशक, पशुपालन निदेशालय, लखनऊ नियुक्त किया गया।

सुन्नद्र सुधाकरन, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), सुलतानपुर को अपर आयुक्त, वाराणसी मण्डल, वाराणसी पद पर स्थानांतरित किया गया।

रोहित सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर ट्रांस गोमती), लखनऊ को अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), सुलतानपुर भेजा गया।

राजकुमार मित्तल, प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ को अपर जिलाधिकारी (नगर ट्रांस गोमती), लखनऊ नियुक्त किया गया।

पवन कुमार, उप जिलाधिकारी, बाराबंकी को प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ पद पर भेजा गया।

राज कुमार सिंह यादव, उप जिलाधिकारी, महोबा को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बाराबंकी बनाया गया।

मों० कमर, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, झांसी को उप निदेशक, महिला कल्याण निदेशालय, लखनऊ नियुक्त किया गया।

राहुल कुमार यादव, प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, झांसी बनाया गया।

अंजली गंगवार, उप जिलाधिकारी, कासगंज को प्रधान प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ भेजा गया।

इन तबादलों के साथ ही प्रदेश शासन ने प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुव्यवस्थित करने का दावा किया है। अधिकारियों को शीघ्र ही नये पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।