फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा के नेतृत्व में थाना कमालगंज पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आगामी त्योहारों गणेश चतुर्थी और बारावफात के दृष्टिगत फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा आमजन को यह संदेश देना रहा कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। पुलिस बल द्वारा कस्बे व आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को भयमुक्त वातावरण का भरोसा दिलाया गया।
क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि त्योहारों पर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएँ तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। फ्लैग मार्च में थाना कमालगंज पुलिस बल के अलावा अन्य अधिकारी व जवान भी शामिल रहे। इससे क्षेत्रीय लोगों में उत्साह और सुरक्षा का भाव देखने को मिला।
