सिंगर अमाल मलिक की स्कूल क्रश थीं श्रद्धा कपूर, किया खुलासा

बिग बॉस का लेटेस्ट सीजन 19 शुरू हो चुका है. शो को शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं और लोगों को इसे देखने में मजा आने लगा है. सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में धीरे-धीरे एक-दूसरे को बता रहे हैं. सिंगर अमाल मलिक ने भी बिग बॉस के घर में अपने स्कूल के दिनों को याद किया. उन्होंने खुलासा किया कि श्रद्धा कपूर उनके स्कूल के दिनों की क्रश थीं.

अमाल ने शो में खुलासा किया कि श्रद्धा कपूर उनकी सीनियर थीं. जिनकी सादगी और नेचर के वो फैन थे. अमाल ने कहा- ‘स्कूल में भी डेंटर पहन के आती थीं, मेरी सीनियर थी. मेरी स्कूल की क्रश थीं और इंसान भी इतनी स्वीटहार्ट.’ अमाल ने श्रद्धा की सोशल मीडिया प्रिसेंस की भी तारीफ की. उन्होंने कहा- ‘पूरे इंटरनेट पर सबसे असली फॉलोइंग उस लड़की की है, बिना कुछ किए.’ बता दें अमाल पिछले साल से सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. पिछले साल उन्होंने अपने क्लिीनिकल डिप्रेशन के बारे में बताया था साथ ही फैमिली के साथ मतभेद के बारे में भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था.