लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने अधिकारियों को आम जनता की शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता 1912 हेल्पलाइन, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से जो शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
डॉ. गोयल ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि शिकायतों को अनदेखा करने पर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।इसके साथ ही उन्होंने विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम पर विशेष बल देते हुए कहा कि सभी स्थानों पर ट्रांसफॉर्मरों की क्षतिग्रस्त फेंसिंग को तत्काल ठीक कराया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टाला जा सके।अध्यक्ष ने कहा कि उपभोक्ता सेवाओं में सुधार पावर कॉरपोरेशन की शीर्ष प्राथमिकता है और इसके लिए प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी। इससे साफ है कि यूपी पावर कॉरपोरेशन अब बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा और सेवा दोनों मोर्चों पर तत्परता दिखाने की तैयारी में है।
