पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा (09-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 के छात्र/छात्राओं के 02 अक्टूबर, 2025 को छात्रवृत्ति का भुगतान किये जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। जनपद की शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत पात्र छात्र/छात्राओं एवं शिक्षण संस्थाओं को जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है कि छात्रवृत्ति हेतु तत्काल आवेदन करें एवं शिक्षण संस्थायें अपनी प्रोफाइल लॉक करते हुए दिनाक 31.08.2025 तक पात्र छात्र/छात्राओं का आवेदन अग्रसारित करना सुनिश्चित करें।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
