प्रयागराज : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रशिक्षित, चयनित एवं सूचीबद्ध परा विधिक स्वयंसेवक ही मान्यता प्राप्त है

सचिव/एडीजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि राष्ट्रीय पैरा लीगल वालंटीयर्स वेलफेयर एसोसिएशन नामक एक संस्था देश के विभिन्न भागों में कार्यरत है, जो पैरा लीगल वालंटीयर्स (पीएलवी) का प्रतिनिधित्व करने का दावा करती है। नालसा के सदस्य सचिव ने आगे बताया है कि नालसा ने ऐसे किसी भी संगठन को मान्यता, संबंद्धता, प्राधिकृत या अनुमोदन प्रदान नहीं किया है। नालसा के निर्देशों के अनुसार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के परा विधिक स्वयं सेवक को ही मान्यता प्राप्त है अतएव वही परा विधिक स्वयं सेवक जो राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रशिक्षित, चयनित एवं सूचीबद्ध हों।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858