सिनेमा जगत में ग्लैमर्स का रोल अहम रहता है। आज कल के दौर में जो एक्ट्रेस जितनी ज्यादा बोल्ड होती है, उसके बारे में उतनी ही अधिक चर्चा की जाती है। फिल्मों में आइटम सॉन्ग और ओटीटी कंटेंट के लिए वह जरूरी अभिनेत्री बन जाती हैं। ऐसी ही एक अदाकारा एलनाज नौरोजी हैं, जिन्होंने अपने हॉट लुक्स से पहचान बनाई है। हाल ही में ईरानी-जर्मन एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है कि अब उनके लिए बोल्ड छवि मुसीबत बन चुकी है और इस वजह से वह ज्यादातर ऑडिशन नहीं दे पा रही हैं। पूरा मामला क्या है आइए जानते हैं।
ऑडिशन देना हो रहा है मुश्किल- एलनाज
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स से अपनी खास पहचान बनाने वालीं एलनाज नौरोजी किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने रोहित भटनागर संग बातचीत में अपनी बोल्ड छवि को लेकर खुलकर चर्चा की है। उन्होंने बताया है
