रायबरेली जनपद के सरेनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेवल के पुरवा से है जहां पर चन्दा पत्नी लाल बाबू ने बताया कि मेरी शादी दो वर्ष पूर्व लाल बाबू निवासी नेवल का पुरवा से हुई थी। लगभग एक साल से मेरा और मेरे पति के साथ झगड़ा होता रहता है। प्रार्थिनी ने बताया कि मैं अपने मैके रक्षा बन्धन को गई थी तभी कल दिनांक 17 अगस्त को समय लगभग 10:11 बजे मेरा पति अपने तीन चार साथियों के साथ आकर सूनसान मौका पाकर घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसकर जमीन में गड़ा सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया मुझे जैसे इसकी सूचना मिली मैं मायके से आकर डायल 112 को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की इसके बाद प्रार्थिनी ने गेगासो चौकी में जाकर लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।फिलहाल अभी तक कोई कार्रवाई पुलिस द्वारा नहीं की गई ।
रायबरेली: पत्नी की गैर हाजिरी का पति ने उठाया फायदा पार किए लाखों के समान
