लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, लखनऊ में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अधिकारियों, पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह में संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” का उल्लेख किया और कहा कि यह प्रत्येक व्यक्ति को निष्काम कर्म करने की प्रेरणा देता है। यही संदेश न केवल जीवन का आधार है, बल्कि हमारे राष्ट्रीय कर्तव्यों और संविधान के मूल कर्तव्यों की भावना से भी जुड़ा हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं, वहीं पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने भी धार्मिक गीतों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में सभी पुलिस कर्मियों व उनके परिवारजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गईं और प्रदेशवासियों की समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की गई।
