सीतापुर : अटवा में अशोक स्तंभ पर फहराया गया तिरंगा ?

मिश्रिख/ हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ ग्राम सभा अटवा में बने अशोक स्तंभ पर आयोजित किया गया। मिश्रिख सेवा अस्पताल के डायरेक्टर रवि मौर्य के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात दीप प्रचलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान प्रदीप मौर्य के द्वारा किया गया।इसके बाद रैली की यात्रा भी निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने अपना योगदान दिया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर रवि मौर्य ने लोगों स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जो आजादी हमें प्राप्त हुई है काफी लोगों के संघर्ष बलिदान से प्राप्त हुई है सन 1857 से लगातार कई साल संघर्ष हुआ है अलग-अलग समुदाय व अलग-अलग समय पर सभी का संघर्ष महत्वपूर्ण था। इसमें बहुत से लोगों ने शहादत दी तथा अपना सब कुछ गंवा दिया। जिसके कारण ही हम लोगों को आजादी मिली। इसका महत्व हम सभी को समझना चाहिए और देश आजाद हुआ 1947 में तब जो नीतियां थी तथा जो भी आर्थिक अर्थव्यवस्था थी उसका उपयोग भारत के उत्थान के लिए किया गया। 1947 से पहले जब तक अंग्रेजों का शासन था तब हमारे देश की आर्थिक अर्थव्यवस्था उनके उत्थान के लिए उपयोग में लाई जाती थी। 1947 के बाद हम सभी एक लंबी यात्रा तय की है और उसे वक्त जो स्थिति थी उसे स्थित से हम लोग काफी आगे निकल चुके हैं ।उन्होंने कहा कि हमें अपने गौरवशाली इतिहास को याद रखना चाहिए और याद रखने के साथ ही साथ अपने कर्म क्षेत्र या अपने जीवन में ऐसे प्रयास करें कि अपने भविष्य में अपने गौरवशाली इतिहास को बता सके। इस मौके पर प्रधान प्रदीप मौर्या, गया प्रसाद मौर्य, दीपेश मौर्य, राकेश मौर्य, राजबहादुर मौर्य , राममिलन मौर्य और ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोग मौजूद रहे।