विकास खण्ड ताखा के कंपोजिट विद्यालय बकौली में स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा हाथ में लेकर बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत कंपोजिट विद्यालय बकौली में तिरंगा यात्रा निकाली गई। विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,झंडा ऊंचा रहे हमारा, वंदे मातरम, भारत माता की जय आदि नारों के साथ व तिरंगा हाथ में लिए बच्चे काफी उत्साह के साथ कदम से कदम मिलाते हुए यात्रा में शामिल हुए। बीईओ अनुपम शुक्ला के निर्देशन व प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह राठौर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई बाजार, गली, मोहल्ले से गुजर कर विद्यालय परिसर में समाप्त की गई।प्रधानाध्यापक ने कहा ” हर घर तिरंगा ” पहल का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के भीतर देशभक्ति की गहरी भावना जगाना और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में अधिक समझ विकसित करना है।इस मौके पर गीता दोहरे,ओमप्रकाश,दिनेश बाबू चौधरी,प्रदीप पाल,प्रदीप चौहान,अवनीश दुबे शिक्षकों समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
इटावा में स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
