हरदोई:- जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में एक युवक का नशे की हालत में पत्नी से विवाद हो गया तो पत्नी मायके चली गई जिसके बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर क्षेत्राधिकार एवं थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार पचदेवरा थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में जितेश सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह नशे की हालत में घर पहुंचा जितेंद्र का पत्नी से झगड़ा होने लगा वाद विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई जिसके बात सोमवार को जितेश सिंह ने घर के अंदर साड़ी का फंदा बनाया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी होने पर प्रशिक्ष क्षेत्राधिकारी एवं पचदेवरा थाने के प्रभारी निरीक्षा के अब्दुल जब्बार खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सबको कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही की और सब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है प्रभारी निरीक्षक अब्दुल जब्बार खान ने बताया कि सब पीएम के लिए भेजा गया है अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी हैं।
