सैयारा फीवर दर्शकों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है. अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर ये 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सैयारा को पर्दे पर आए 22 दिन हो चुके हैं लेकिन फिल्म का दबदबा अब भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. लगातार तीन हफ्तों से सैयारा ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धांसू कलेक्शन कर रही है, बल्कि हर हफ्ते रिलीज हो रही नई फिल्मों को भी धूल चटा रही है.
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक पहला सैयारा ने रिलीज के ओपनिंग वीक में कुल 175.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.
दूसरे हफ्ते भी फिल्म 110 करोड़ कमाने में कामयाब रही. वहीं तीसरे हफ्ते सैयारा ने कुल 29.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया.
इस तरह अहान पांडे की फिल्म का तीन हफ्तों का टोटल कलेक्शन 315 करोड़ रुपए हो गया.
सैकनिल्क की मानें तो अब चौथे हफ्ते के पहले दिन (थर्ड फ्राइडे) भी सैयारा ने 1.65 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सैयारा का टोटल कलेक्शन अब 316.65 करोड़ रुपए हो गया है.
