मिश्रित / नगर पालिका परिषद मिश्रित नैमिषारण्य के चेयर मैन पद के उपचुनाव को लेकर आज कस्बा मिश्रित के सीतापुर हरदोई मार्ग के किनारे स्थित रंजना डायमंड गेस्ट हाउस में भाजपा प्रत्याशी सीमा भार्गव के समर्थन में एक जन सभा का आयोजन किया । आयोजित जन सभा में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सीमा भार्गव को वोट देकर भारी मतों से जिताने की अपील की । जन सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है । गुंडे और माफिया प्रदेश छोड़कर भाग खडे़ हुए हैं । बाबा के बुलडोजर के सामने गुंडे और माफिया थर थर कांप रहे है । इसके पहले केंद्र में काबिज रही कांग्रेस सरकार विकास की धनराशि आपस में बंदर बांट कर लेती थी । ऊपर से 100 रुपए भेजे जाते थे । तो नीचे पहुंचते पहुंचते 15 रूपये ही बचते थे । लेकिन जब से केंद्र में मोदी सरकार आई तब से विकास के नाम पर भेजा गया पूरा पैसा नीचे पहुंच कर विकास कार्यो में लग जाता है । उन्होने कहा कि अब केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार है । नगर का विकास ट्रिपल इंजन की सरकार ही करा सकती है । उन्होने मिश्रित नैमिषारण्य की आम जनता से कहा कि आगामी 11 अगस्त को भाजपा प्रत्याशी सीमा भार्गव के पक्ष में मतदान करके भारी मतों से जिताए । जिससे मिश्रित नैमिषारण्य का चहुंमुखी विकास हो सके । इस अवसर पर सांसद अशोक कुमार रावत , विधायक रामकृष्ण भार्गव , पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुनींद्र अवस्थी , ब्लाक प्रमुख मिश्रित रामकिंकर पांडेय , भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला , रामगढ चीनी मिल चेयर मैन रामगोपाल अवस्थी , ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बबलू पांडेय , सहित हजारों की संख्या में आम जनता उपस्थित रही ।
