रायबरेली : ताला बंद कमरे मे मिला नाबालिग लड़की का शव सेतु कर्मचारियों के ऊपर लगा गंभीर आरोप



डीह थाना क्षेत्र के परसदेपुर चौकी अंतर्गत निनैया घाट स्थित सेतु निगम के पुल निर्माण स्थल पर सोमवार को एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में ताला बंद कमरे से बरामद हुई। घटना की जानकारी फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।पीड़िता के पिता निवासी पूरे चौहान हाजीपुर, का आरोप है कि सेतु निगम में कार्यरत मजदूर मोहम्मद रोशन उनकी बेटी को
बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और बाहर से ताला जड़ दिया। सोमवार दोपहर बच्ची अचानक घर से लापता हुई तो परिजन व ग्रामीण खोजबीन में जुट गए। इस दौरान सूचना मिली कि लड़की पुल निर्माण स्थल के एक बंद कमरे में है।
ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़ा और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र के अनुसार, पीड़िता को महिला पुलिस की देखरेख में भेजा गया और मंगलवार सुबह उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। आरोपी मोहम्मद रोशन को हिरासत में लेकर जेल भेजने की कार्रवाई जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि प्रकरण में किसी और की संलिप्तता तो नहीं है।