रायबरेली:जन अधिकार पार्टी का ‘चलो गांव की ओर’ अभियान कंसमीरा गांव में पहुँचा, ग्रामीणों से जुड़ी पार्टी।

यबरेली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जुलाई 2025 जन अधिकार पार्टी के ‘चलो गांव की ओर’ अभियान के अंतर्गत आज जनपद रायबरेली के कंसमीरा गांव में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया और पार्टी की विचारधारा, नीतियों तथा सामाजिक न्याय एवं गांव के विकास पर विस्तार से चर्चा की।

अपने संबोधन में श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि “जन अधिकार पार्टी का उद्देश्य गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाना है।” उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान पार्टी की जनसेवा की भावना को दर्शाता है, जिसमें गांव-गांव जाकर जनता की समस्याएं सुनी जा रही हैं और उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है।

कार्यक्रम में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली, जिससे क्षेत्र में पार्टी के प्रति सकारात्मक उत्साह झलकता है।

इस अवसर पर पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें राष्ट्रीय महासचिव श्री ज्ञान प्रकाश मौर्य, प्रदेश सचिव श्रीमती मृदुला सिंह मौर्य, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज मौर्य, लखनऊ जिला अध्यक्ष श्री मनीष मौर्य, बाबू सिंह यूथ ब्रिगेड उपाध्यक्ष श्री राहुल मौर्य, श्री नीरज मौर्य, श्री लालता प्रसाद मौर्य तथा महिला मोर्चा रायबरेली की जिला अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी मौर्य प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ग्रामीण जनता की सहभागिता उल्लेखनीय रही, जिससे यह स्पष्ट होता है कि जन अधिकार पार्टी की नीतियाँ और उद्देश्य जन-जन तक पहुंच रहे हैं।