गोरखपुर को स्वच्छता का बड़ा तोहफा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ₹253 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

गोरखपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में शहर की ऐतिहासिक उपलब्धि पर नगर निगम परिवार – महापौर, पार्षदों, नगर आयुक्त, सफाई कर्मियों और अधिकारियों – का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ₹253 करोड़ की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर गोरखपुर की विकास यात्रा को और गति दी। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के पहले ‘अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल एंड अर्ली वार्निंग सिस्टम’ का भी उद्घाटन किया, जो शहरी बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन में एक नई क्रांति साबित होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। ‘स्वस्थ-सशक्त भारत’ और ‘नया उत्तर प्रदेश’ के निर्माण की दिशा में यह उपलब्धि एक बड़ा कदम है।” मुख्यमंत्री ने गोरखपुरवासियों को श्रावण मास की शिवरात्रि की मंगलकामनाएँ देते हुए इन विकास सौगातों के लिए हार्दिक बधाई दी।

मुख्य बिंदु:

स्वच्छ सर्वेक्षण में उल्लेखनीय प्रदर्शन पर गोरखपुर नगर निगम का सम्मान। ₹253 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास। उत्तर प्रदेश का पहला अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल और अर्ली वार्निंग सिस्टम लॉन्च। ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में एक और मजबूत कदम। यह उपलब्धियाँ न सिर्फ गोरखपुर के लिए गर्व की बात हैं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।