लखनऊ:मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में 25 राजनीतिक दलों की हुई सुनवाई, 94 अनुपस्थित।

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 22 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्य निमुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में 25 राजनीतिक दलों की हुई सुनवाई, 94 अनुपस्थित।र्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा द्वारा सोमवार को राज्य में पते पर पंजीकृत 119 निष्क्रिय पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों में से 25 दलों की सुनवाई की गई। यह सुनवाई उन दलों के संबंध में की गई, जिन्होंने पिछले छह वर्षों में कोई भी चुनाव नहीं लड़ा है। निर्वाचन आयोग ने इन दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसके जवाब में केवल 25 दलों के प्रतिनिधि ही उपस्थित हुए।

सुनवाई के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्येक दल द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की विस्तृत समीक्षा की, जिसमें अंशदान रिपोर्ट, वार्षिक लेखा परीक्षण रिपोर्ट (ऑडिट रिपोर्ट) और निर्वाचन व्यय विवरण शामिल थे। संबंधित दलों को प्रत्यावेदन, शपथपत्र (हलफनामा) एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए थे। श्री रिणवा ने बताया कि शेष 94 दल न तो सुनवाई में उपस्थित हुए और न ही कोई दस्तावेज उपलब्ध कराए। निर्वाचन आयोग अब इन अनुपस्थित राजनीतिक दलों के पंजीकरण को निरस्त करने की प्रक्रिया पर विचार कर सकता है।

सुनवाई में उपस्थित प्रमुख दलों के नाम इस प्रकार हैं:

आदर्श लोकदल (फतेहपुर), आदर्श मानवतावादी पार्टी (लखनऊ), अखिल भारतीय राष्ट्रीय परिवार पार्टी (वाराणसी), इंडिया राइजिंग पार्टी (कन्नौज), जन विकास पार्टी (लखनऊ), कठोर शासन पार्टी (बिजनौर), राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी (गौतमबुद्ध नगर), नवजन क्रांति पार्टी (वाराणसी), गांधी एकता पार्टी (वाराणसी), शांति मोर्चा (गाजियाबाद), राष्ट्रवादी प्रताप सेना (हापुड़), देशभक्त निर्माण पार्टी (मऊ) सहित कुल 25 राजनीतिक दल।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि चुनावी पारदर्शिता और प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए आयोग ऐसे निष्क्रिय दलों की गतिविधियों की कड़ी निगरानी कर रहा है, जो केवल पंजीकरण बनाए रखने हेतु अस्तित्व में हैं लेकिन चुनावी भागीदारी से दूर हैं।यह कदम न केवल चुनावी प्रक्रिया को साफ़ और पारदर्शी बनाने की दिशा में अग्रसर है, बल्कि यह सुनिश्चित करेगा कि पंजीकृत राजनीतिक दल अपने दायित्वों का निर्वहन करें और लोकतांत्रिक प्रणाली में सक्रिय सहभागिता निभाएं।