सोनाक्षी की जहीर संग शादी के बाद परिवार में आ गई थी दरार? कुश ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी

सोनाक्षी सिन्हा ने ज़हीर इक़बाल संग शादी की है. वहीं एक्ट्रेस की शादी में उनके जुड़वां भाई लव और कुश नजर नहीं आए थे जिसेक बाद रूमर्स फैल गए थे कि सोनाक्षी के गैर धर्म में शादी से उनके भाई खुश नहीं हैं. वहीं एक्ट्रेस के भाई कुश सिन्हा ने सोनाक्षी की शादी के बाद पारिवारिक कलह की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है. दरअसल ज़ूम को दिए एक इंटरव्यू में कुश ने पहले तो ये क्लियर किया कि वह सोनाक्षी की शादी में शामिल हुए थे. इसके साथ ही उन्होंने परिवार में तनाव के रूमर्स को भी खारिज कर दिया. कुश ने कहा, “मैं ज़िंदगी बहुत सादगी से जीता हूं.अगर मुझे अपनी सच्चाई पता है, तो लोग हज़ार तरह की बातें कह सकते हैं. मुझे इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता.”

कुश ने उन रूमर्स पर भी चुप्पी तोड़ी जिनमें कहा जा रहा था न तो वह और न ही उनके भाई लव सोनाक्षी की शादी में मौजूद थे. कुश ने कहा, “मुझे पता है लोग कह रहे थे कि कुछ बेवजह की बातें हो रही थीं. और मैंने सोचा, ठीक है, अगर कोई इस बारे में बात करना चाहता है, तो यह उनका अपना एजेंडा है. मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है.” उन्होंने आगे कहा, “अगर आप मुझे तस्वीरों में नहीं देख पा रहे हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि मैं वहां नहीं था. मुझे हर बार सब कुछ दिखाने की ज़रूरत नहीं है.”