आजमगढ़ में कर्तालपुर बाईपास से रोडवेज बस स्टैंड वाली रोड पर ज्योति निकेतन स्कूल के पास टोरेंट गैस प्राइवेट लिमिटेड की गैस पाइप लाइन में रोड निर्माण के दौरान टोरेंट गैस की पाइप लाइन टूट गयी और वहां पर जोरदार गैस लीकेज शुरू हो गया तुरंत ही प्रशासन को सूचना दी गयी तो फायर स्टेशन आजमगढ़ से तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ी और प्रशासनिक आला अधिकारी तथा टोरेंट के पाइप लाइन इंजीनियर भी मौके पर पहुंचे। रोड चौड़ीकरण के दौरान जे सी बी से खुदाई से रोड पर पाइप लाइन कोई भी जानकारी ना होने से बड़ा हादसा हुआ। लेकिन सभी अधिकारीगण के वहां होने से स्थिति पर काबू पा लिया गया
अजय कुमार आजमगढ़ जिला ब्यूरो चीफ
