सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग काम कर दिलजीत दोसांझ को भारत में काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है. हालांकि दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 को भारत में रिलीज़ नहीं किया गया है. ये फिल्म ओवरसीज में रिलीज हुई है.
लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण संबंधों की वजह से दिलजीत दोसांझ को पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया संग काम करने की वजह से लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई है. वहीं टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में , कंगना ने इस विवाद पर बात की और कहा कि उन्हें लगता है कि पब्लिक फिगर्स में एकजुट राष्ट्रीय भावना का अभाव है. कंगना ने कहा, “मैंने इन लोगों के बारे में काफी कुछ कह दिया है. बातचीत की शुरुआत में ही मैंने कहा था कि हमें राष्ट्र निर्माण की भावना रखनी चाहिए – हर कोई इसमें हिस्सेदार है.” उन्होंने आगे सवाल किया कि कलाकार और एथलीट जैसी सार्वजनिक हस्तियाँ सैनिकों और राजनेताओं जैसी राष्ट्रवादी ज़िम्मेदारी क्यों नहीं निभातीं. उन्होंने कहा, “हमारे अंदर ऐसी भावना क्यों नहीं है? दिलजीत अपना रास्ता क्यों अपना रहे है? किसी और क्रिकेटर का अपना रास्ता क्यों होना चाहिए? एक सैनिक का भी राष्ट्रवाद का अपना रास्ता होता है. कोई ऐसा रास्ता अपना रहा है, बेचारा सैनिक राष्ट्रवाद का रास्ता अपना रहा है, बेचारा राजनेता राष्ट्रवाद का रास्ता अपना रहा है. कुछ लोगों का तो वाकई अपना एजेंडा होता है.”
कंगना ने आगे कहा, “मैं ये नहीं कह रही कि ये नेचुरल नहीं है, लेकिन हमें सबको एक साथ अलाइंग करने की कोशिश करनी चाहिए. हमें एक साथ लाने की कोशिश करनी चाहिए, और ये तभी होगा जब हम ये विचार इन राजनेताओं तक पहुंचाएंगे, ये आपका काम है.”
