एक पौधा मां के नाम वृहद कार्यक्रम के अंतर्गत आज ब्लाक बिलसंडा में मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य जी, ब्लॉक प्रमुख महीप सिंह जी तथा खंड विकास अधिकारी अमित शुक्ला जी द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिसमें अनेकों प्रजातियों के पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण करके उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम”शीर्षक को ना केवल सार्थक किया बल्कि जनता को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता गौरव पटेल, गुड्डू राजपूत, सोनपाल मौर्य, जसपाल सिंह, राजा भैया गंगा राम वर्मा, आदि तथा ब्लॉक बिलसंडा के कर्मचारी उपस्थित रहे।
पीलीभीत: एक पेड़ मां के नाम ,ब्लॉक बिलसंडा में किया गया वृक्षारोपण।
