इटावा:- ग्राम समथर ताखा में सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर हरिशंकर कठेरिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री अनिल कुमार कठेरिया के आवास पर पहुंच कर बैठक की, और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत कर शुभकामनाएं देते हुए पार्टी में जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी।
इस अवसर पर उन्होंने इटावा जिले में नई जिला कार्यकारणी का गठन करने के लिए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को एक माह में गठित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व 41 इटावा लोकसभा प्रत्याशी एवं जिलाध्यक्ष महिला सभा भुवनेश कुमारी दोहरे , पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रामकुमार शंखवार , विधानसभा अध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला सचिव रोहित वर्मा , रामसरोवर सिंह गौतम सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी और इटावा में जिला कार्यकारणी का पुनः गठन करने का आश्वासन दिया।
इटावा:-सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर हरिशंकर कठेरिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की
