विकास खण्ड ताखा के परिषदीय विद्यालयों में नामांकन में वृद्धि एवं छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति हेतु स्कूल चलो रैली निकाली गई।हर घर में चिराग जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा आदि नारों को लगाते हुए बच्चे बड़े उत्साह और उमंग के साथ रैली निकालते दिखे। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बंसियापुर में अश्वनी कुमार, कंपोजिट विद्यालय नगला पछाय में प्रदीप बाबू ,प्राथमिक विद्यालय कायमपुर में सोनी राजावत की देखरेख में रैली निकाली गई। कंपोजिट विद्यालय बंसियापुर में रैली का शुभारंभ एआरपी अश्विनी यादव के द्वारा किया गया। रैली की शुरुआत विद्यालय प्रांगण से हुई जो पूरे गांव में भ्रमण करते हुए विद्यालय प्रांगण में आकर समाप्त हुई। रैली में बच्चे स्लोगन लिखी तख्ती एवं बैनर लेकर बड़े उत्साह और उमंग के साथ नारे लगाते हुए ग्रामीणों को जागरुक करते दिखे।इस मौके पर अश्वनी कुमार, मोहित कुमार
शीलेंद्र यादव, अरुण कुमार, कृष्ण प्रताप सिंह,
देवेंद्र सिंह गौर ,कृष्ण मोहन, प्रेमलता, हरिश्चंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार ,पुष्पेंद्र कुमार, मोनिका यादव समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
रिपोर्टर : माता प्रसाद
