रायबरेली निवासी एक महिला ने बजाज ऑटो फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों पर धोखाधड़ी और फर्जीबाड़े का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले का शिकायती पत्र दिया है और जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। आपको बता दे कि आज दिनांक 28 जून 2025 दिन शनिवार को समय करीब 2:00 बजे रायबरेली जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के चकवापुर मजरे बेहटा कल गांव की रहने वाली संगीता देवी पत्नी सुरेश सिंह ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि संदीप मिश्रा पुत्र अज्ञात व अतुल कुमार पुत्र अज्ञात द्वारा उनके साथ धोखाधड़ी और फ्रॉड किया गया है महिला ने बताया कि उसने शक्ति बजाज कंपनी से एक पल्सर लिया था जिसकी बराबर किस्त दे रही थी लेकिन बजाज ऑटो फाइनेंस कंपनी के लोगों ने उसकी गाड़ी रास्ते में रोक कर छीन ले गए और कहा की पूरे पैसे जमा करो तभी गाड़ी मिलेगी जिसको लेकर महिला ने ₹21000 का हेरा फेरी का आरोप लगाते हुए संबंधित थाना लालगंज में मामले की शिकायत की थी कोई सुनवाई नहीं हुई तो एसपी ऑफिस पहुंचकर मामले की शिकायत किया है और कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। क्या कुछ कहा महिला ने लिए सुनते उसकी जवानी आई सुनते हैं उसकी जुबानी
रायबरेली : बजाज आटो फाइनेंस कर्मचारियों के ऊपर महिला ने लगाई फर्जी वाडे का आरोप
