मिश्रित / विकास क्षेत्र मिश्रित के ग्राम महसुनिया स्थित प्राचीन कबीर बाबा धाम में रविवार को विशाल कलस यात्रा के साथ आचार्यों व्दारा श्री सतचंडी महायज्ञ और विराट संत समागम का धूम धाम से शुभारम्भ हो गया था । इस धार्मिक कथा के आज तीसरे दिन कथा व्यास पंडित सौरभ मिश्रा ने अपनी अमृत मई वाणी से श्रोताओं को महाभारत की कथा का रसपान कराया । इस महा भारत के प्रसंग में उन्होने पांडव के पांचों पुत्रों के सिरों को अश्वस्थामा के द्वारा काट कर दुर्योधन के समाने पेस करने का प्रसंग सुनाया । जिसको सुनकर श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए । आयोजित कथा ओर विराट संत सम्मेलन में कथा व्यास पंडित मनमोहन स्वरूप मिश्र बीहट बीरम तथा उनके कृपा पात्र शिष्य कथा व्यास शौरभ मिश्रा अपनी अमृत मई वाणी से श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा कर रहे है ।
सीतापुर : कबीर बाबा धाम पर महाभारत की अमृत मई कथा सुनकर मंत्र मुग्ध हुए श्रोता ।
