प्रयागराज : थाना सरायममरेज पुलिस द्वारा दहेज हत्या से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायममरेज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-130/2025 धारा-85/80(2) भा0न्या0सं0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता 1. मो0 इमरान पुत्र शौकत अली 2. शौकत अली पुत्र स्व0 जान मोहम्मद व 3. अलीमुन निशा पत्नी शौकत अली निवासीगण ग्राम मर्रो थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सरायममरेज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-2306.2025 को थाना सरायममरेज क्षेत्रान्तर्गत सिरसा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरण-

  1. मो0 इमरान पुत्र शौकत अली निवासी ग्राम मर्रो थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. शौकत अली पुत्र स्व0 जान मोहम्मद निवासी ग्राम मर्रो थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. अलीमुन निशा पत्नी शौकत अली निवासिनी ग्राम मर्रो थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-130/2025 धारा-85/80(2) भा0न्या0सं0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 प्रभुनारायण यादव, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. उ0नि0 रोहित कुमार गौड़, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. म0उ0नि0 प्रिया त्रिपाठी, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  4. का0 अनिल यादव, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।