प्रयागराज : थाना सरायममरेज पुलिस टीम द्वारा 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायममरेज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-92/2025 धारा-137(2)/87 भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त रोहित यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद 2. अभियुक्त अंकेश कुमार यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासीगण ग्राम नासिरपट्टी थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सरायममरेज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 07.06.2025 को क्रमशः थाना सरायममरेज क्षेत्रान्तर्गत उसके निवास ग्राम नासिरपट्टी गाँव एवं मिया का पुरा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया तथा पीड़िता के बयान व साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-64 भा0न्या0सं0 व 5/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –

  1. रोहित यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम नासिरपट्टी थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 23 वर्ष ।
  2. अंकेश कुमार यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम नासिरपट्टी थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 26 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-92/2025 धारा-137(2)/87 भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तरी धारा-64 भा0न्या0सं0 व 5/6 पॉक्सो एक्ट थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 राजकुमार यादव, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. उ0नि0 यशवन्त कुमार, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. म0उ0नि0 प्रिया त्रिपाठी, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858