लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04जून 2025 कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन की एक आपातकालीन बैठक प्रदेश अध्यक्ष विमल कुमार शाक्य एडवोकेट की अध्यक्षता में चौक कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने कहा समाज के लोग अपना मान सम्मान सुरक्षित रखने के लिए केंद्र एवं प्रदेश कि भाजपा सरकार के साथ जुड़कर समाज के मान सम्मान को सुरक्षित रखने के लिए एकजुट होकर योगी जी और मोदी जी के हाथों को मजबूत करें तभी समाज सुरक्षित है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कांग्रेस एवं उनके सहयोगी दल सपा आदि ने समाज को सरकार बनाने के बाद एवं पहले समाज को अधिकार एवं सम्मान नहीं दिया भारतीय जनता पार्टी ने जातीय जनगणना कराकर समाज पर बड़ा उपकार किया है अब समाज के लोग जातीय जनगणना में अपने दरवाजे पर पहुंचने वाले अधिकारियों को अपना नाम बताएं और जाति में काछी शब्द अवश्य लिखाएं तभी उन्हें आने वाले दिनों में भाजपा द्वारा लागू की गई लाभकारी योजना का लाभ प्रदान होगा।
श्री कुशवाहा ने कहा कुशवाहा समाज के लिए सपा और कांग्रेस दोनों में एक नागनाथ और एक साप नाथ है इसलिए समाज एकजुट होकर सपा और कांग्रेस के बहकावे में ना आकर भाजपा को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर समाज को सम्मान दिलाने के लिए मजबूती के साथ एक साथ खड़े होकर भाजपा को मजबूत करें तभी समाज सुरक्षित है।
