सम्यक पार्टी का विस्तार जारी, बागपत जिलाध्यक्ष और मोदीनगर विधानसभा अध्यक्ष हुए नामित

सम्यक पार्टी के संगठन का विस्तार लगातार जारी है। इस क्रम में कल बागपत जिले के जिलाध्यक्ष और गाजियाबाद जिले की मोदीनगर विधानसभा के अध्यक्ष नामित किए गए। बागपत का‌ जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार को और मोदीनगर का‌ विधानसभा अध्यक्ष प्रवीन कुमार को बनाया गया है। मुकेश कुमार पहले बसपा में सक्रिय रहे हैं, और अब सम्यक पार्टी से जुड़ गए हैं। प्रवीन कुमार NCR समाचार में संवाददाता हैं। अब वह राजनीति में भी सक्रिय होंगे।

सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनवीर गौतम का कहना है कि सम्यक पार्टी देश की पहली पूर्ण लोकतांत्रिक पार्टी है। लोकतांत्रिक विचारधारा से प्रभावित होकर ही मुकेश कुमार और प्रवीन कुमार सम्यक पार्टी से जुड़े हैं। पार्टी के पदाधिकारियों ने दोनों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।