सर्दियों में Health के लिए फायदेमंद होता है Honey

दिल की बीमारी से सुरक्षित रखने में भी Honey काफी फायदेमंद साबित होता है|

शहद Health के साथ-साथ स्किन को खूबसूरत बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है| Honey में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है|

आइए जानें से होने वाले फायदों के बारे में

बॉडी को देता है एनर्जी

शहद के सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहती है|

दरअसल, शहद में मौजूद ग्लूकोज को शरीर तुरंत एब्सोर्ब कर लेता है|

इससे बॉडी को एनर्जी मिलती है|

एक्सरसाइज करने से पहले शहद का सेवन करने से ज्यादा थकान महसूस नहीं होती है|

आप अपनी चाय, कॉफी में चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं|

खांसी में फायदेमंद

शहद का सेवन करने से खांसी में आराम मिलता है|

शहद में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण सिर्फ गले को ही आराम नहीं पहुंचाते हैं, बल्कि ये इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया को भी खत्म करते हैं|

नींद को बेहतर करता है

क्या आप भी रातभर करवटें बदलते रह जाते हैं? अगर हां, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है|

रात को एक गिलास गर्म दूध में शहद मिलाकर पीने से नींद अच्छी आती है|

शहद से सेरोटोनिन कैमिकल निकलता है, जो मूड को अच्छा बनाता है|

बॉडी इस सेरोटोनिन कैमिकल को मेलाटोनिन केमिकल में बदल देता है|

मेलाटोनिन केमिकल नींद के लिए जिम्मेदार होता है|

चोट को ठीक करता है

शहद में ग्लूकोज और फ्रक्टोज मौजूद होता है|

इसे किसी भी तरह की चोट या जले पर लगाने से जख्म जल्दी ठीक हो जाते हैं|

इसके अलावा शहद में एंटीसेप्टिक गुण भी पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकते हैं और इंफेक्शन से सुरक्षित रखते हैं|

इसके अलावा शहद चोट की सूजन और दर्द को भी कम करता है|

दिल की बीमारी से सुरक्षित रखता है

दिल की बीमारी से सुरक्षित रखने में भी शहद काफी फायदेमंद साबित होता है|

शहद के सेवन से ब्लड में पॉलीफोनिक एंटीऑक्सीडेंट्स का लेवल बढ़ता है, जो दिल की बीमारियों से सुरक्षित रखता है|