सम्यक पार्टी का दिल्ली में नया अध्याय शुरू: आर. के. मौर्य बने प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली, 27 मई, 2025: सम्यक पार्टी ने दिल्ली में अपनी लोकतांत्रिक विचारधारा को और सशक्त करने के लिए माननीय आर. के. मौर्य को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। आर. के. मौर्य एक प्रेरक, कर्मठ और संवेदनशील व्यक्तित्व हैं, जिनका समाजसेवा के प्रति समर्पण और जोश बेमिसाल है। वे सर्वजन भवन निर्माण मजदूर संघ और स्वर्ण जयंती विहार आवासीय कल्याण समिति के अध्यक्ष के रूप में समाज के लिए कार्यरत हैं। इसके साथ ही, वे मैट्रो सहकारी समिति लिमिटेड के सचिव की भूमिका निभाते हैं। मौर्य जी द्वारा संचालित सर्वजन कल्याण समिति नामक एनजीओ बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने, स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन और समाज कल्याण के लिए अथक प्रयास करता है। उन्होंने मजदूरों के हित के लिए संचालित जर्मन दूतावास के एक प्रोजेक्ट में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। राजनीति में भी मौर्य जी का योगदान सराहनीय रहा है। सर्व लोकहित समाज पार्टी के दिल्ली प्रभारी के रूप में उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। अब, सम्यक पार्टी की पूर्ण लोकतांत्रिक विचारधारा से प्रेरित होकर, वे इस मंच के साथ जुड़कर दिल्ली में नई ऊर्जा का संचार करेंगे।

अभी तक सम्यक पार्टी की मुख्य इकाई का संगठन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तक सीमित था। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य, राष्ट्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य और पूर्व राष्ट्रीय महासचिव के. के. मौर्य, गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह भाटी, जिला महासचिव संगठन भंवर सिंह भाटी ग्रेटर नोएडा में और राष्ट्रीय महासचिव मनवीर गौतम गाज़ियाबाद में रहते हैं। यद्यपि सम्यक युवासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्षवर्धन और सम्यक युवासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली में रहते हैं। अब मुख्य संगठन की भी शुरुआत दिल्ली प्रदेश में हो गई है।

सम्यक पार्टी ने विश्वास जताया कि मौर्य जी का उत्साह, रचनात्मक दृष्टिकोण और अनुशासित नेतृत्व पार्टी की विचारधारा को दिल्ली के हर कोने तक ले जाएगा और संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा। पार्टी परिवार ने इस अवसर पर आर. के. मौर्य को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनैतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। सम्यक पार्टी के इस जोशपूर्ण कदम से दिल्ली में एक नए युग का सूत्रपात होने की उम्मीद है।

Leave a Comment