क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा दिनांक 19.05.2025 को राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लि0, उद्योग नगर, नैनी, प्रयागराज परिसर में प्रातः 10:00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है । उक्त मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी याजिकी इण्डिया प्रा०लि०, कृष्णा मारूति प्प्रा०लि०, मदरसन मेट ऑटोमटिव एवं द गोल इण्डिया आदि द्वारा लगभग 550 विभिन्न रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। रोजगार मेलों में हाईस्कूल / इण्टर / स्नातक/आई०टी०आई०/ डिप्लोमा / बी०टेक०/ ड्रेस मेकिंग ट्रेड कोर्स उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन करके अपने समस्त अंक-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी रिक्तियों से सम्बन्धित विस्तृत विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। इस मेले में प्रतिभाग हेतु यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
