बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर दोस्तों और रिश्तेदारों को कुछ इन संदेशों से दें शुभकामनाएं

बुद्धि पूर्णिमा भारत का प्रमुख पर्व है, जिसे हर साल वैशाख पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान बुद्ध का स्मरण और पूजा-पाठ,और दान-दक्षिणा जैसे पूण्य कार्य किए जाते हैं। कथा के अनुसार बुद्धि पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। खास बात यह है कि इस दिन उन्हें ज्ञान और मोक्ष की प्राप्ति भी हुई थी। ऐसे में बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए यह दिन विशेष है। बता दें, भगवान गौतम बुद्ध की गणना आध्यात्मिक गुरुओं के रूप में की जाती हैं, उन्होंने सदैव सभी को करुणा और सहिष्णुता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया है, इसलिए इस दिन को शांति और सत्य का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान सभी को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं देने से रिश्तों में विश्वास और जीवन में सकारात्मकता आती हैं। ऐसे में आप इन संदेशों के माध्यम से सभी को इस दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

–बुद्ध पूर्णिमा के पावन मौके पर
सबके मन को शांति मिले
हर दिन मन में खुशियां खिले
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

—शांति और अहिंसा के दूत भगवान बुद्ध को नमन
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

—सुख, शांति और समाधान
श्रद्धा और अहिंसा के दूत को
आज तहे दिल से प्रणाम।
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

—बुद्धं शरणं गच्छामि
धम्मं शरणं गच्छामि
संघं शरणं गच्छामि
बुद्धं शरणं गच्छामि।
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

—ज्ञान में है असीम शांति,
सदा रहे प्रभु का ध्यान
यही कहती बुद्ध की पाती
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

—दिल में नेक ख्याल हो,
और होठों पर सच्चे बोल।
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर
आपको शांति मिले अनमोल।
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

—अवसर आया शांति का,
आया है प्यार का त्योहार।
जिसने दिया संदेश शांति का
ऐसे भगवान का है आज त्योहार।
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

—बुद्ध के ध्यान में मगन है
सबके दिल में शांति का वास है
तभी तो ये बुद्ध पूर्णिमा
सबके लिए इतनी खास है
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

Leave a Comment