पीलीभीत। शहर के मुख्य सड़क स्टेशन रोड चीनी मील के सामने बिजली का खंबा लोहे का कई दिनों से एक तरह यानी सड़क साइड झुका हुआ है। संभ्रांत लोगों ने इस खंबा की सूचना एसडीओ पीलीभीत को भी अवगत करा दिया ऐसा वायरल पोस्ट में बताया गया है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कान में तेल डाले हुए है। पोस्ट में बताया गया है लोहे का खंबा नीचे से बिल्कुल गल चुका है तारों के खिंचाव के कारण रुका हुआ बरना अब तक गिर गया होता। मामला कई दिनों से प्रतीक्षारत है समाधान के लिए न हुआ तो संभ्रांत लोगों से सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया है। अब देखना है आखिर कब तक इस जटिल ओर जनहितार्थ समस्या का समाधान होगा।
पीलीभीत:बिजली का खंबा दे रहा बड़ी घटना को दवात, विभाग बेसुध
