पानी, नींबू और ओआरएस है हीट स्ट्रोक से बचाव- सीएमओ
रायबरेली। जिले में हीट वेव को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नवीन चंद्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए व्यापक इंतजाम किए जाने की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि हीट स्ट्रोक से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीना आवश्यक है। गर्मी के समय में नियमित अंतराल पर आराम करना चाहिए। हीट स्ट्रोक से बचने के लिए ठंडे और छायादार स्थान पर रहने की सलाह दी जाती है। हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए ओआरएस और नींबू पानी का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।
सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा के निरीक्षण का उद्देश्य हीट स्ट्रोक के मामलों में वृद्धि को रोकना और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर हीट स्ट्रोक के मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ डॉक्टर नवीन चंद्र ने बताया की सभी सीएचसी और पीएचसी में हीट वेव से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहां पर आईस पैक्स का इंतजाम किया गया है ताकि अगर कोई मरीज हीट स्ट्रोक से ग्रसित होकर यहां आता है तो आइस पैक्स से उसका इलाज किया जाए। इसके अलावा कूलर का इंतजाम किया गया है। सभी सीएचसी और पीएचसी में ओआरएस का इंतज़ाम है।
जिला अस्पताल में भी हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए सीएमएस ने पूरी तैयारी कर ली है। एक वार्ड भी बनाया गया है। सीएमस प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि कूलर, पंखा और पानी के घड़े की इंतजाम किया जा रहा है।
हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए नींबू पानी ओआरएस का उपयोग करें
