1973 में लाल बिकिनी पहन मचाया था तहलका, 16 की उम्र में किया था डेब्‍यू, अभी कहां हैं ?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्रियों के लिए बिकिनी पहनना फिल्मों में आज के दौर में बेहद कॉमन हो गया है। लेकिन पुराने दौर में सिनेमा जगत में बहुत कम एक्ट्रेसेज ऐसी रही थीं, जिन्होंने पर्दे पर लाज-शर्म को किनारे कर दिया था और अपने बोल्ड अंदाज में से सनसनी फैला दी थी। आज हम आपको उस अदाकारा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने महज 16 साल की उम्र में बिकिनी पहनी थी और अपनी पहली फिल्म के लिए उन्होंने ये बोल्ड स्टेप उठाया था।
आइए जानते हैं कि वो अभिनेत्री कौन थी और किस फिल्म से जुड़ा वो किस्सा है। इतना ही नहीं हम आपको ये भी बताएंगे कि एक्ट्रेस अब कहां हैं।
16 साल की उम्र में पहनी बिकिनी
70-80 के दशक में सिनेमा में कई बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस ने राज किया था। हेमा मालिनी, मुमताज और जीनत अमान जैसी अभिनेत्रियों की तूती बोलती थी, जो अपनी सादगी के लिए जानी जाती थीं। लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी भी थी, जिसने 16 साल की उम्र में सिनेमा में कदम रखा और पहली ही मूवी बोल्डनेस से सबको हैरान कर दिया। दरअसल इस लेख में जिस अदाकारा के बारे में चर्चा की जा रही है, वो डिंपल कपाड़िया हैं।

जी हां, डिंपल ने हिंदी सिनेमा के शो मैन राज कपूर की फिल्म बॉबी से फिल्म बॉबी से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। 1973 में ये मूवी रिलीज हुई थी, जिसमें डिंपल ऋषि कपूर के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म के एक सीन में डिंपल कपाड़िया को लाल बिकिनी पहने दिखाया गया था और उस दौर में किसी एक्ट्रेस का इस तरह के बोल्ड सीन देना बहुत बड़ी बात मानी जाती थी।

डेब्यू मूवी से ही डिंपल ने अपनी बोल्ड छवि कायम कर दी और सिनेमा में एक नया ट्रेंड शुरू किया। कमाल की बात ये रही थी कि ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की बॉबी भी बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के लिहाज से सफल रही और बॉलीवुड की एवरग्रीन रोमांटिक फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल हुई।

अब कहां है डिंपल कपाड़िया?

डिंपल कपाड़िया ने सुपरस्टार राजेश खन्ना से 15 साल की उम्र में शादी रचाई थी। हालांकि 12 साल बाद इनका तलाक हो गया। डिंपल की बेटी ट्विंकल खन्ना हैं, जिनके पति अभिनेता अक्षय कुमार हैं।मौजूदा समय में 67 साल की उम्र में डिंपल कपाड़िया सिनेमा में एक्टिव हैं और मुंबई में रहती हैं। बीते साल वह शाहिद कपूर की सुपरहिट फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आई थीं।

Leave a Comment